कोहड़ौर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थक राजकुमार जायसवाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोहड़ौर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के समर्थक राजकुमार जायसवाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत कोहंडौर में अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार मोदनवाल व किशन सोनी प्रबल दावेदार थे। दोनों काफी दिनों से तैयारी कर रहे थे। शासन से जारी आरक्षण में कोहड़ौर नगर पंचायत सुरक्षित घोषित होने के बाद दोनों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार के करीबी अमृतलाल को भाजपा ने अपना उम्मीदवा बना दिया। इसके बाद भाजपा से बागी होकर अनुसूचित जाति के दो लोग संजय सरोज व किशन सोनी समर्थित शीतला कोरी ने निर्दलीय अध्यक्ष पद पर नामांकन कर दिया।
मतदान की प्रकिया शांति पूर्ण समाप्त होने के बाद से ही हार जीत के कयास लगाए जा रहे थे। इसी के चलते शुक्रवार रात को बाजार निवासी राजकुमार जायसवाल को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। राजकुमार ने घटना की नामजद तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।