फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बाइक सवार युवकों ने सरेआम किया किशोरी का अपहरण, पुलिस की घेराबंदी होने पर छोड़कर भागे, हिरासत में

Thu, 28 Mar 2024 04:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

रानीगंज कस्बे में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रही किशोरी को दिन दहाड़े दो बाइक पर सवार युवकों ने बाइक पर बैठा लिया। युवकों की हरकत देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तत्काल पुलिस ने युवकों का पीछा किया तो युवक किशोरी को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
arrest - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कूल जा रही किशोरी को बाइक सवार युवकों ने जबरन बाइक से अगवा कर लिया। राहगीरों की सूचना पाकर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस की घेराबंदी होते देख बाइक सवार किशोरी को छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद भाग रहे एक युवक को भी दबोच लिया। कुछ आरोपी भागने में सफल रहे।

विज्ञापन

 

 

रानीगंज कस्बे में लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास बृहस्पतिवार की सुबह स्कूल जा रही किशोरी को दिन दहाड़े दो बाइक पर सवार युवकों ने बाइक पर बैठा लिया। युवकों की हरकत देख किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। तत्काल पुलिस ने युवकों का पीछा किया तो युवक किशोरी को छोड़कर भाग निकले। पुलिस सकुशल किशोरी को बरामद करने के बाद उसे लेकर थाने पहुंची। वहीं भाग रहे एक युवक को भी पुलिस ने दबोच लिया है। घटना में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता चल गया है। पुलिस उनकी खोजबीन में भी जुट गई है। किशोरी के परिजन थाने पहुंचे और लड़की को लेकर घर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें