रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज पट्टी मार्ग पर बुढौरा कुंभापुर गांव के पास बदमाशों ने बाइक सवार को तमंचे से आतंकित कर दस हजार रुपये लूट लिए। बाइक भी छीनने का प्रयास कर रहे थे कि एक जीप को आते देख बदमाश बुढौरा की तरफ भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज पट्टी मार्ग पर बुढौरा कुम्भापुर गांव के पास में पट्टी थाना क्षेत्र के आमी सराय गांव निवासी राजेश यादव यह मांधाता से बाइक से अपने घर के लिए लौट रहा था। रानीगंज बाजार से बदमाशों ने पीछा कर लिया। बुढौरा मोड़ पर उसके दो साथी पहले से ही खड़े थे। बदमाशों ने बाइक के सामने गमछा फेंक दिया, जिससे अगले चक्के में गमछा लिपट गया और गाड़ी खड़ी हो गई।
पीछे से बदमाश पहुंचे और तमंचा सटाकर लगभग 10,000 नकदी छीन लिए। बाइक छीनने का प्रयास कर रहे थे कि पीछे से एक जीप आ गई, जिसकी रोशनी देखते ही बदमाश बुढ़ौरा की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने मामले की जानकारी रानीगंज पुलिस को दी है। रानीगंज पुलिस घटना के बारे में छानबीन कर रही है।