फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर 

Wed, 15 May 2019 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
train accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आसपुर देवसरा के देवरखा गांव के पास सोमवार रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


रेड़ीगारापुर गांव निवासी रमाकांत यादव अपने साथी मुरारी यादव (26) के साथ सोमवार रात बाइक से कहीं दावत खाने गए थे। लौटते समय रात में आसपुर देवसरा के देवरखा गांव के पास रेलट्रैक पार कर रहे थे। इस बीच बाइक ट्रैक में फंस गई।

तभी वाराणसी से दिल्ली की तरफ जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस आ गई। उसकी चपेट में आने से मुरारी की मौत हो गई। बाइक के परखचे उड़ गए। हादसे में रमाकांत भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक दी और कोईरीपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन


कोइरीपुर रेलवे अधीक्षक ने घटना की सूचना सुबह आसपुर देवसरा पुलिस को दी। जिस पर थानाध्यक्ष देवसरा ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। घायल रमाकांत को प्रयागराज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें