फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से गिरी मौत, तीन को निगला

Mon, 25 Jul 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन
रविवार शाम हल्की बारिश के दौरान जिले में पांच स्थानों पर बिजली गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हो गया। कुंडा में दो स्थानों पर बिजली गिरने जहां एक किशोर की मौत हो गई वहीं पांच लोग झुलस गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। पट्टी इलाके में तीन स्थानों पर तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। जिससे एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग झुलस गए। कुंडा में एक भैंस और पट्टी में एक बैल की भी चपेट में आने से जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने पर तहसील प्रशासन पीड़ितों के घर पहुंचा।
विज्ञापन


कुंडा के बाबागंज विकास क्षेत्र के चौरंग नई बाजार निवासी चार किशोर गांव के बगल ही तालाब के पास जानवर चराने के लिए गए थे। तीन बजे के करीब जोरदार आवाज के साथ कड़कती बिजली गिर गई। इससे चारों किशोर झुलस गए। वहां मौजूद पीपल के पेड़ की पत्तियां झुलस गईं और बगल में खड़ी दीवार गिर गई। जोरदार आवाज पर गांव के लोग उधर गए तो चारों किशोर बेहोश मिले। सूचना पर सभी के परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। इसमें राज सिंह (13) पुत्र अजय सिंह की हालत गंभीर होने के के कारण उसे सीएचसी कुंडा के लिए रेफर कर दिया गया।

इसके अलावा अर्जुन (14) पुत्र मुन्नालाल, अंकित (12)पुत्र अशोक व रिंकू (12) पुत्र अशोक का इलाज कराकर घर ले जाया गया। उधर कुंडा सीएचसी में राज सिंह को जांच के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। इससे उसकी मां अंजू सिंह बिलख पड़ी। एक साल पहले उसके पिता अजय सिंह की भी मौत हो चुकी है। उसके परिवार की हालत इसके चलते काफी खराब चल रही है। इसी तरह नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुरेठी गांव में भी बिजली गिरी। इस दौरान जानवर चरा रही गुलाब कली (35) पत्नी ओम प्रकाश पाल व दीपक (14) पुत्र पंचम गंभीर रूप से झुलस गए। इसके साथ ही एक भैस की भी झुलसने से मौत हो गई। किशोर और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उधर, पट्टी के बिझला गांव का मैनबहादुर यादव (25) पुत्र हरिशंकर यादव शाम करीब चार बजे बारिश के दौरान गांव में एक चकमार्ग पर आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। अचानक तेज आवाज के साथ पेड़ पर बिजली गिरी। इससे मैनबहादुर ने झुलसकर दम तोड़ दिया। सूचना पर परिवारीजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पट्टी के ही कुंधुवा गांव में बिजली गिरने से बलराम केवट की बहू सुमित्रा (26) की मौत हो गई। जबकि नंदलाल निषाद (36) पुत्र रामफेर व शिवनाथ केवट (40) झुलस गए। सदहा गांव में बिजली गिरने से खेत में बंधे रामनिहोर के बैल की जान चली गई। सूचना पर तहसीलदार पट्टी महेन्द्र कुमार पीड़ितों के घर पहुंचे और शासन से मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें