जानकारी के अनुसार, कुंडा कोतवाली के लखनऊ-प्रयागराज बाइपास पर यह घटना हुई। कंटेनर और कार में आमने-सामने की जबरजस्त टक्कर हुई। कार के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की चचेरी बहन समेत मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कुंडा कोतवाली के लखनऊ-प्रयागराज बाइपास पर यह घटना हुई। कंटेनर और कार में आमने-सामने की जबरजस्त टक्कर हुई। कार के परखच्चे उड़ गए। आनन-फानन पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला।
साथ ही घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से घायलों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे में सीएमपी डिग्री कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर अर्जिता श्रीवास्तव (32) व उनकी चचेरी बहन अंशी (20) की मौत हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों चचेरी बहनें परिवार के साथ भदोही जिले से भाई की पत्नी को विदा कराने के लिए लखनऊ जा रही थीं, तभी उनकी कार सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गई। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर का भाई अभिशांत व चचेरा भाई रचित गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अर्जिता सीएमपी डिग्री कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत थीं। वह मूल रूप से भदोही के ज्ञानपुर की रहने वाली थीं।