फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: चार करोड़ रुपये दबाए बैठे सात हजार उपभोक्ता के घर बजेगी घंटी

Sat, 02 Sep 2023 08:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्ति भवन से आदेश जारी, बकाएदारों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। घरेलू, कॉमर्शियल व मोटरपंप के बकाएदार उपभोक्ताओं के मोबाइल पर अब विद्युतीकर्मी फोन कर बकाया जमा करने को कहेंगे। सभी को पंद्रह दिन के भीतर दो बार फोन किया जाएगा। भुगतान नहीं करने पर क्षेत्रीय विद्युत टीम चेकिंग अभियान के दौरान केबल काट देगी।
टाऊन, सदर, रानीगंज, पट्टी, कुंडा, लालगंज, गड़वारा, संग्रामगढ़, आसपुर देवसरा, गौरा, मानधाता, सराय भीमसेन सहित नौ बड़े उपकेंद्रों के आसपास कुल सात हजार के करीब उपभोक्ता दस हजार रुपए से अधिक धनराशि के बकाएदार हैं। यह विद्युत विभाग के कुल चार करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं। विभाग की वेबसाइट पर यह डिफाल्टर सूची में हैं। शनिवार को लखनऊ स्थित शक्ति भवन में बैठक कर यह तय किया गया कि जनपद के अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन, एसडीओ, उपकेंद्र के जेई सहित कर्मचारी क्षेत्रवार बकाएदारों की सूची का अवलोकन कर सभी उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल पर फोन करवाकर भुगतान जमा कराने को कहेंगे। शनिवार को यह व्यवस्था अमल में लाई गई। अधीक्षण अभियंता सहित सभी डिवीजन के एक्सईएन फोन घूमाओ अभियान में शामिल कर्मचारियों के कामकाज की देखरेख करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
उच्च अधिकारियों की ओर से उपभोक्ताओं के घर सूचना देकर बकाया भुगतान जमा कराने को कहा गया है। अभियान में बकाया जमा कराने में सभी अधिकारी व कर्मचारी सहयोग करेंगे।
सतपाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें