फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: नारियल पानी की बहार, स्वाद, सेहत के साथ अंकुरित हो रहा रोजगार

Sat, 02 Sep 2023 08:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापगढ़। बीते एक दशक में नारियल पानी ने बाजार में अपनी जगह मजबूत की है। बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को यह भा रहा है। मरीजों में प्लेटलेट्स की कमी होने पर चिकित्सक भी नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। इससे इसकी मांग बढ़ रही है।
नारियल का सर्वाधिक उत्पाद केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा में होता है। एक दशक पहले तक दुकानों पर गरी और रेहड़ी वालों के पास पूजा वाला ही नारियल मिलता था। अब शहर के चौराहों के साथ अस्पतालों के सामने हरे नारियल की दुकानें सजी दिखाई देने लगी हैं। लोग बड़े चाव से नारियल पानी पीते हैं। इससे लोगों को रोजगार तो मिल ही रहा है साथ ही आमदनी का भी अच्छा स्रोत बन रहा है।
विज्ञापन

गरी को छोड़ दें तो बाजार में दो तरह के नारियल उपलब्ध हैं। पहला पूजा वाला नारियल, जिसकी कीमत 20 से 25 रुपये तक है। दूसरा है पानी वाले हरे नारियल। इसकी कीमत 55 से 60 रुपये तक है। दुकानदारों की मानें तो इससे वह रोजाना 1000 से 1200 रुपये तक की आमदनी कर लेते हैं।

-
डेंगू के समय बढ़ जाती है नारियल पानी की मांग
डेंगू के मरीज बढ़ने पर हरे नारियल की मांग भी बढ़ जाती है। कर्नाटक वाला हरा नारियल महंगा होता है, जबकि आंध्रप्रदेश वाला सस्ता रहता है। मौजूदा समय में कर्नाटक वाले हरे नारियल की खरीद प्रति नारियल 55 रुपये है। वहीं आंध्रप्रदेश वाला 45 रुपये में है।
-
कर्नाटक वाले नारियल की मांग ज्यादा
कर्नाटक वाले हरे नारियल महंगे जरूर होते हैं, लेकिन पानी की अधिकता होने के कारण लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं आंध्र प्रदेश वाले नारियल में पानी की मात्रा महज 100 मिली ही होती है। स्वाद में भी अंतर रहता है।
-
बुखार रोगियों के लिए रामबाण
बुखार होने के कारण शरीर में कई प्रकार की दिक्कतें होने लगती हैं। डेंगू में प्लेटलेट्स कम होने लगता है ऐसे में नारियल पानी के सेवन की सलाह दी जाती है। डिहाईड्रेशन सेे बचने में भी यह सहायक होता है। यह इम्यून सिस्टम को भी दुरुस्त करता है।
- डॉ. अनुज चौरसिया।


क्या बोले दुकानदार
60 रुपये प्रति नारियल कर रहे बिक्री
पिछले सप्ताह तक कर्नाटक वाले नारियल की थोक खरीद 45 रुपये थी, मगर इन दिनों यह 55 में मिल रहा है। ऐसे में फुटकर 60 रुपये में बेच रहे हैं। इसे बेंचकर खर्च आसानी से चल जाता है।
विज्ञापन

राहुल गुप्ता।

रोज तीन हजार तक की बिक्री
आंध्र प्रदेश से आने वाला नारियल सस्ता होता है। फुटकर में इसकी बिक्री 50 रुपये है। रोज लगभग 3000 रुपये तक के नारियल बेच लेता हूं। इससे रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत महसूस नहीं होती।
पिंटू कुमार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें