फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में बेल्हा के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
रोहतक विश्वविद्यालय में आयोजित अन्तर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता प्रतापगढ़ क? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
अंतर विश्वविद्यालयीय नार्थ जोन कबड्डी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसकी बदौलत राज्य विश्वविद्यालीय टीम ने चार मुकाबलों में जीत दर्ज की। प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालयीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन एमडीपीजी कालेज में दिसंबर माह में हुआ था।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा हुआ था। टीम में 2-2 खिलाड़ी एमडीपीजी, पीबीपीजी और तीन खिलाड़ी सरस्वती पीजी कॉलेज लालगंज से चयनित किए गए थे। राज्य विश्वविद्यालय की ओर से चयनित टीम रोहतक विश्वविद्यालय हरियाणा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में शामिल होने गई थी।
पहले मुकाबले में टीम ने रोहतक को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान बनाया। उसके बाद जम्मू, नैनीताल और अल्मोड़ा विश्वविद्यालय को हराकर जीत दर्ज की। कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों के प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें