आजमगढ़ में तैनात सिपाही ने एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर 48 हजार रुपये ऐंठ लिए। रुपये देने के बाद भी युवक को नौकरी नहीं मिली। रुपये मांगने पर सिपाही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। कार्रवाई के लिए पीड़ित थाने से लेकर पुलिस मुख्यालय के चक्कर लगा रहा है।
कंधई थाना क्षेत्र के गुतौली के रहने वाले राजकुमार गुप्ता का आरोप है कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर नगर कोतवाली के गायत्री नगर के रहने वाले आजमगढ़ में तैनात एक सिपाही ने उससे 48 हजार रुपये लिए थे। उसे सांख्यिकी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी सिपाही ने ढाई लाख रुपये की मांग की थी। राजकुमार ने उसे छह माह पहले 50 हजार रुपये दिए, लेकिन नौकरी नहीं मिली।