फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम, जेठ में 24 घंटे सावन जैसी रिमझिम फुहार 

Sat, 06 Jun 2020 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
शुक्रवार को रिमझिम बारिश से टीवी अस्पलात के समीप सड़क पर भरा पानी। - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
जेठ माह में तल्ख धूप के बीच कहर ढाने वाली पश्चिमी हवाओं की जगह सावनी फुहार पड़ रहीं है। आसमान में डेरा जमाए बादल बृहस्पतिवार की शाम से ही रिमझिम बरसात कर रहे हैं। बृहस्पतिवार रात के बाद शुक्रवार को दिनभर जिले में रिमझिम बरसात होती रही।
विज्ञापन


तापमान लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। हालांकि बारिश से सड़कों व संपर्क मार्गों पर जगह-जगह जलजमाव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें भी हुईं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 26.6 व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। कुल 10.0 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन

.बेलखरनाथ ब्लाक क्षेत्र में बारिश के दौरान धान की नर्सरी डालने को खेत में जुटे किसान। - फोटो : pratapgarh

फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी बारिश, धान की नर्सरी डालने में जुटे किसान 

 रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसान शुक्रवार को दिनभर खेतों में धान की नर्सरी डालने में जुटे रहे। खेत के मेड़ व नालियों को दुरुस्त करते रहे। किसानों का कहना है कि उरद, मूंग सहित अन्य फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित होगी। जेठ के महीने में बारिश के कम ही आसार रहते हैं। धान की नर्सरी डालने के लिए पानी की दरकार रहती है।

नहरों में भी अभी पानी की सप्लाई नहीं है। खेतों से नमी बिल्कुल खत्म हो जाती है। ऐसे में बारिश होने से धान की नर्सरी डालने में आसानी होगी। शुक्रवार को दिनभर किसान अपने-अपने खेतों में धान की नर्सरी डालने जुटे रहे। जिला कृषि अधिकारी डा. अश्वनी सिंह ने बताया कि बारिश उरद, मूंग सहित अन्य फसलों के लिए लाभकारी है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें