फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित की मौत के बाद सब्जी मंडी सील, शहरियों की बढ़ी मुसीबत 

Sat, 06 Jun 2020 12:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
शहर का सब्जी मंडी एरिया हॉटस्पॉट बनाए जाने से शहरियों की मुसीबत बढ़ गई है। शहर के अधिकांश लोग यहीं से सब्जी की खरीदारी करते थे, मगर अब उन्हें दिक्कत हो रही है। इधर, जिला प्रशासन ने होम डिलेवरी की अनुमति प्रदान कर दी है। जिला अस्पताल के निकट स्थित सिफा और भारत मेडिकल स्टोर में दूसरे दिन भी ताला लटकता रहा।
विज्ञापन

 

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
शहर के पल्टन बाजार निवासी कोरोना पीड़ित वृद्धा की मौत के बाद जिला प्रशासन ने सब्जी मंडी, पल्टन बाजार और शिवमंदिर के निकट रास्ते को सील कर दिया है। इससे जो लोग सीएन सिंह की गली से सिनेमा रोड पर जाना चाहते थे, उनके आवागमन पर रोक लग गई है। इधर, पंजाबी मार्केट को जोडने वाली सब्जी मंडी सड़क को पूरी तरह सील किया गया है।

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
इससे सब्जी की दुकानों के साथ ही मेडिकल स्टोर, क्लीनिक और कपड़ें की दुकानें बंद हो गई हैं। चांदतारा मस्जिद के निकट खुले मेडिकल स्टोर पर ताला लगने के साथ ही जिला अस्पताल के बगल भारत मेडिकल स्टोर पर और सिफा मेडिकल स्टोर पर ताला लटकता रहा। दोपहर में हॉटस्पॉट इलाके में एक युवक बाइक लेकर घुस गया। यह देखकर पुलिसकर्मी दौड़ पड़े और युवक को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

pratapgarh - फोटो : pratapgarh
इधर, सोमवार से चांदतारा मस्जिद खुलने का इंतजार करने वालों को बड़ा झटका लगा है। यह इलाका हॉटस्पॉट होने के कारण अब आठ जून से भी मस्जिद नहीं खुलेगी। मोहल्ले के  लोगों को जरूरी सामान पहुंचाने के लिए 11 दुकानदारों को होम डिलेवरी का पास दिया गया है। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाके  में पूरी सख्ती बरती जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें