फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफ: मांसाहारी से बन गए शाकाहारी

Wed, 18 Mar 2020 12:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन
 कोरोना का खौफ लोगों में इस कदर समाया हुआ है कि लोग अब मांसाहार छोड़कर शाकाहार अपना रहे हैं। हालत यह है कि जो लोग सप्ताह के सात दिन मीट, अंडा और मछली खाते थे अब उन्हें भी हरी सब्जियां पसंद आ रही हैं। आम तौर पर जिले में हर दिन 85 क्विंटल चिकन की खपत होती थी जो अब घटकर 10 क्विंटल पर पहुंच गई है। यही हाल अंडे और मटन का भी है। नानवेज होटलों से भी लोगों ने दूरी बना ली है।
विज्ञापन



कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में फैले संदेशों और वीडियो के चलते जिले में लोगोें ने अंडा, चिकन व मटन खाना बंद कर दिया है। लोगों को डर है कि चिकन अंडा व मटन खाने से कहीं वह कोरोना की गिरफ्त में न आ जाएं। ऐसे लोग अब मांसाहारी भोजन छोड़कर शाकाहार को तरजीह देने लगे हैं। बाजार में चिकन के दाम में काफी गिरावट आई है।

पंद्रह दिन पहले पूरे जिले में करीब 85 क्विंटल चिकन हर दिन खप जाता था। अब 10 क्विंटल की भी बिक्री नहीं हो पा रही है। मंगलवार को बाजार में चिकन 50 रुपये प्रति किलो बिका। मकंद्रूगंज वार्ड के कारोबारी कालिया ने बताया कि होली पर इस बार चिकन कम बिका। लोगों ने मटन को तरजीह जरूर दी थी, लेकिन अब लोग मटन, चिकन व अंडे से दूरी बनाने लगे हैं।
विज्ञापन


अंडा कारोबारी खालिक का कहना है कि दस दिन पहले जिले में अंडे की खपत हर दिन 7 से 8 सौ पेटी होती थी, जो अब घटकर 50 पेटी पर पर पहुंच गई है। कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

गोदामों में अंडा पूरी तरह से डंप पड़ा है। यदि बिक्री की यही दशा रही तो अंडों को कोल्डस्टोर मेें रखा जाएगा। नानवेज वाले होटलों में खाना खाने से भी लोगों ने दूरी बना ली है। बाबागंज में जिस फुटपाथ की दुकान पर नानवेज खानों की भीड़ लगी रहती थी, उन्हें भी अब ग्राहकों की तलाश रहती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें