फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से लौट रहे युवक से बदमाशों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सिविल लाइंस पुलिस चौकी के करीब बेखौफ बदमाशों ने मार्निंगवाक पर निकले अतिरिक्त एसडीएम से चेन छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। शिकायत के बाद पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

अतिरिक्त एसडीएम जेआर चौधरी व रामजनम यादव शुक्रवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। शहीद उद्यान के करीब दोनों मार्निंग वाक कर रहे थे। इस बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने जेआर चौधरी के गले की चेन छीनने की कोशिश की। यह देख साथ चल रहे एसडीएम रामजनम यादव विरोध करते हुए आगे आ गए। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी पहुंच गए।
विरोध के चलते बदमाश पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और छानबीन करने के बाद बदमाशों के भागने की दिशा में खोजबीन करने लगी। मगर उनका पता नहीं चला। कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एसडीएम जेआर चौधरी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें