फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

विज्ञापन
शहीद उद्यान गेट पर लगे वाटर एटीएम में लगी सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
विस चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सड़क की पटरियों के किनारे और सरकारी विभागों के कार्यालयों में लगे होर्डिंग्स और बैनर के साथ पोस्टर हटवाए जाने का निर्देश भी जारी हो गया है। इसके बाद भी जिले में कई स्थानों पर अभी होर्डिंग्स और बैनर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में निषेधाज्ञा लागू होने के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने का आदेश चुनाव आयोग ने जारी किया है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने एक बार पूरे शहर में भ्रमण जरूर किया, मगर नाममात्र के ही होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए। सत्ता दल और विपक्षी पार्टियों के अधिकांश होर्डिंग्स और बैनर हटाना कर्मचारी भूल गए।
सपा के कई नेताओं के साथ भारती जनता पार्टी और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की होर्डिंग्स और बैनर अभी भी लगे हुए हैं। जनसत्ता दल पार्टी कार्यालय के पास पार्टी के दो बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हैं। मेडिकल कॉलेज जाने वाली सड़क पर डिप्टी सीएम और प्रधानमंत्री की फोटो लगी हुई है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी के साथ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की फोटो लगी हुई है। आंबेडकर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के नेता अश्वनी सोनी, सपा पार्टी कार्यालय के पास सपा नेता सुषमा पाल की होर्डिंग्स लगी हुई है। इस ओर जिम्मेदार अफसरों का ध्यान नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें