फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : गम और गुस्से के बीच रोशन के शव को किया गया सुपुर्द ए खाक, आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने का आश्वासन

Sun, 04 Jun 2023 02:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

मांग पत्र में दिए गए 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता को संशोधित करते हुए कृषक बीमा योजना से पांच लाख और मुख्यमंत्री राहत कोश से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। परिवार को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसें, रोशन जमां की पत्नी शबाना बानो के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास के साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
Pratapgarh News : अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े परिजन और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेठवारा थाना क्षेत्र के हैंसी बाजार में दिन दहाड़े हुई रोशन जमां की हत्या से नाराज परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों के साथ परिजन सड़क पर बैठ गए और का कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता वह शव को दफन नहीं करेंगे। इससे पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए। काफी समझा बुझाने के बाद भी परिजन शव को दफन करने के लिए तैयार नहीं हुए। उनकी मांग थी कि परिवार के भरण पोषण के लिए 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस और आरोपियो के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


परिजनों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी परेशान रहे। मांग पूरी हुए बिना वह शव को दफन करने के लिए तैयार नहीं थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। काफी मान मनौवल के बाद तैयार न होने पर दोपहर बाद पहुंचे एसडीएम और सीओ रानीगंज ने परिजनों को मांग पूरा करने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों को मांग पत्र सौंपता मृतक रोशन का भाई। - फोटो : अमर उजाला।
अधिकारियों ने मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

मांग पत्र में दिए गए 10 लाख रुपये आर्थिक सहायता को संशोधित करते हुए कृषक बीमा योजना से पांच लाख और मुख्यमंत्री राहत कोश से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। परिवार को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसें, रोशन जमां की पत्नी शबाना बानो के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक आवास के साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का भरोसा दिया। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए राष्ट्रीय सामाजिक सहायता के तहत 30 हजार रुपया आर्थिक साहयता देने का निर्देश लेखपाल को दिया गया। अधिकारियों के आश्वासन पर शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया। घटना को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में काफी आक्रोश दिखा। 
विज्ञापन

मृतक रोशन अली की पत्नी शबाना बानो। - फोटो : अमर उजाला।
कार्रवाई न हुई तो तीनों बच्चों समेत कुंए मे कूदकर दे दूंगी जान
 
मृतक रोशन जमां की पत्नी शबाना बानो ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने चीख-चीखकर कहा कि अगर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई न हुई तो वह तीनों बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे देगी। इसके पहले शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई। पुलिस किसी भी दशा में शव का अंतिम संस्कार कराने पर अड़ी थी, लेकिन परिजन बिना मांग पूरी हुए शव नहीं उठने देने पर आमादा थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य  मोहम्मद आरिफ व अधिकारियों के समझाने बुझाने व मांग पत्रों पर कार्यवाही किये जाने के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें