फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई, लगाया जाम

विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मीरा भवन स्थित कार्यालय से जुलूस ? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
फोटोलखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में धरना देने के दौरान सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपाई सड़क पर उतर पड़े। सपाइयों ने नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहे पर जाम लगा दिया। जिसे हटाने के लिए सपाइयों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। तीन घंटे तक सपाई प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही सोमवार को सपा नेता व कार्यकर्ता कार्यालय में एकत्र होने लगे। इसके बाद बड़ी तादात में सपाई नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतरे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहे पर पहुंचे। यहां प्रदर्शन के दौरान सपाइयों ने जाम लगा दिया। यह देख पुलिस सपाइयों को हटाने लगी। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस व सपाइयों से तीखी झड़प हुई। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने सपाइयों को समझाते हुए रास्ता खाली करने के लिए कहा। हालांकि इस बीच सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने जाम लगा रहे सपाइयों को वहां से हटाया। सपाई करीब तीन घंटे तक आंबेडकर चौराहे पर डटे रहे और केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि लखीमपुर खीरी में जिस तरह किसानों के ऊपर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे ने गाड़ी चढ़ा कर चार किसान की हत्या कर दी यह बेहद निंदनीय है। सपाइयों ने कार्रवाई की मांग की। कहा कि कोई आवाज न उठा पाए इसलिए विपक्ष के नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दे रहा है।
इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, श्याद अली, वासिक खान, महिमा गुप्ता, शेबू, इरसाद सिद्दीकी, सद्दाम हुसैन, फारूक खान, संतोष यादव, मुन्ना यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शांति सिंह, सुषमा पाल, शकील अहमद, नरेंद्र पाल, मनीष पाल, इरफान खान, अब्दुल हई, राम सेवक यादव सोखा, महिमा गुप्ता, शमीम खान, वकार अहमद समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

अंबेडकर चौराहे पर मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते सपा के कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें