फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी तय होने पर प्रेमिका ने करा दी युवक की हत्या

Sat, 11 Sep 2021 09:41 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सांगीपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी रंजीत का पुरवा निवासी राजेंद्र वर्मा (26) का शव 31 अगस्त को लालगंज के कटरा बलीपुर गांव में मिला था। लालगंज पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के भोजपुर किठावर निवासी अवधेश यादव गुजरात के बड़ोदरा में सब्जी बेचता था।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली में युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार प्रेमिका। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली के कटरा बलीपुर में युवक का शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि युवक की शादी तय होने की जानकारी होने के बाद प्रेमिका ने उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेमिका से पूछताछ के बाद घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सांगीपुर थाना क्षेत्र के मुरैनी रंजीत का पुरवा निवासी राजेंद्र वर्मा (26) का शव 31 अगस्त को लालगंज के कटरा बलीपुर गांव में मिला था। लालगंज पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंतू थाना क्षेत्र के भोजपुर किठावर निवासी अवधेश यादव गुजरात के बड़ोदरा में सब्जी बेचता था। राजेंद्र वर्मा भी वहीं रहता था। वहां अवधेश की पत्नी सोना यादव से राजेंद्र वर्मा का अवैध संबंध हो गया।

इधर, राजेंद्र के परिजनों ने उसका विवाह तय करते हुए सगाई की तारीख रख दी। सगाई के सिलसिले में राजेंद्र बड़ोदारा से घर आने के लिए निकला तो सोना को इसकी जानकारी हो गई। प्रेमी की किसी और से सगाई की बात सोना बर्दाश्त नहीं कर सकी और अपने भाई शुभम उर्फ अभिषेक पुत्र लालजी यादव के साथ उसकी हत्या की योजना बना ली। राजेंद्र वर्मा 27 अगस्त को बड़ोदरा से लखनऊ पहुंचा तो प्रेमिका सोना यादव ने मोबाइल पर फोनकर उससे रायबरेली के बछरावां में मिलने की बात कही।
विज्ञापन


बछरावां में राजेंद्र को प्रेमिका सोना के साथ उसका भाई शुभम तथा परिचित सुभाष यादव व विकास यादव निवासी सलेमभदारी मिले। सभी लोग उसे प्राइवेट वाहन से लेकर लालगंज के लिए निकले। रास्ते में इन लोगों ने पहले राजेंद्र का गला दबाया, फिर चाकू से रेत दिया। इसके बाद शव को कटराबलीपुर गांव में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। काल डिटेल व अन्य साक्ष्य में पुष्टि हुई है कि प्रेमिका ने अपने भाई व साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें