फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 घंटे बाद माने आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन

Thu, 22 Jul 2021 10:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

  • चुनावी रंजिश में गई थी वृद्ध की जान, विधायक धीरज व सीओ रानीगंज के समझाने पर अंतिम संस्कार को तैयार हुए परिजन
विज्ञापन
pratapgarh news : रानीगंज के दहेर कला में मृत अनिरूद्ध सिंह के परिजनों को समझाते विधायक धीरज ओझा। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव की रंजिश में हुई मारपीट में वृद्घ की मौत, बमबाजी और फायरिंग के मामले में तीन दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजन शव का अंतिम संस्कार न करने की जिद पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे विधायक धीरज ओझा व सीओ रानीगंज ने 21 घंटे बाद किसी तरह उन्हें मनाया। जब जाकर वह वृद्ध के अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी कैंप कर रही है।

विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के दहेरकला गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच तनातनी चल रही थी। मंगलवार की सुबह वार्ड ब्वॉय अभिषेक मिश्र उर्फ ननकाई को क्षेत्र पंचायत सदस्य शिवनारायण सिंह के चचेरे भाई रणजीत सिंह उर्फ राजू के घर के सामने विवाद करने पर लोगों ने बंधक बनाकर पीटा। उसे बचाने के लिए दूसरे पक्ष के लोगों ने धावा बोलकर बमबाजी व फायरिंग की थी। एक पक्ष से अभिषेक मिश्रा व मनोज दुबे को गोली लगी तो दूसरे पक्ष के भानू सिंह के पैर में गोली लगी थी। मारपीट में घायल अनिरुद्घ सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के बेटे रणजीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रमुख रमाकांत दुबे समेत 19 लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

pratapgarh news : रानीगंज के दहेर कला में दुसरे दिन वृद्ध का शव न उठाये जाने के दौरान जुटी भीड़। - फोटो : pratapgarh news
बुधवार की शाम अनिरुद्घ का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, परिवार के लोगों की सुरक्षा व आर्थिक मदद की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार को भी पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, मगर कामयाबी नहीं मिली। दोपहर में रानीगंज विधायक धीरज ओझा दहेरकला पहुंचे। परिवार के लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। 

सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने वादा किया कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। तब जाकर परिजन 21 घंटे बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम लगी है। अज्ञात लोगों को वीडियो से चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें