स्कूल में छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही जीप बेकाबू होकर पलट गई। जिससे एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि दूसरे छात्र- छात्रा मामूली रूप से घायल हो गए। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। हालांकि स्कूल संचालक भी परिवार के साथ मौजूद रहा।
रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली के करीब एसएन एकेडमी स्कूल संचालित है। सोमवार दोपहर बाद स्कूल बंद होने के बाद दूर दराज से आने वाले छात्र- छात्राओं को छोड़ने के लिए स्कूल की जीप लेकर चालक निकला। मुख्य मार्ग के करीब ही बेकाबू हो गई। चालक ने भरपूर कोशिश की लेकिन कंट्रोल नहीं कर सका। जीप पलटने से आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। जिनकी जामताली बाजार में निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराने के बाद सभी को घर पहुंचाया।
स्कूल के शिक्षक व शिक्षिका भयभीत बच्चों के पास मौजूद रहकर उनका डर दूर करने की कोशिश करते रहे। हादसे में गंभीर रूप से घायल श्रद्धा (9) पुत्री रंजीत कुमार शर्मा निवासी मिसिद्दीपुर को परिजनों के साथ स्कूल के जिम्मेदार जिला अस्पताल लाए। जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। यह देख परिजन रोने बिलखने लगे। परिवार के लोगों का कहना था कि होनी को कौन टाल सकता है। रानीगंज पुलिस को इस तरह के घटना की जानकारी नहीं थी।