फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में शामिल युवक को मारा चाकू

Tue, 26 Apr 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
शादी में शामिल होने आए युवक को कुछ लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। खून से लथपथ बाराती को देख लोग सहम गए और कुछ देर के लिए विवाह का कार्यक्रम भी बंद कर दिया गया। उसे लेकर लोग जिला अस्पताल भागे। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के धारूपुर राजगढ़ निवासी सुरेंद्र गौर (26) पुत्र दयाराम गौर रविवार को अपनी रिश्तेदारी इसीपुर थाना अंतू गया था। रिश्तेदार के घर से बारात बिहारगंज के लिए निकली। सुरेंद्र भी बारात में शामिल होकर बिहारगंज पहुंचा। रात दस बजे के बाद द्वारचार के दौरान अचानक दो अनजान युवक सुरेंद्र को बहाने से बुलाकर दूर ले गए। कुछ बातचीत के बाद दोनों युवकों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। उसकी चीख व शोर  फिल्मी गीतों के आवाज में दब गई। उसे मरणासन्न करने के बाद हमला करने वाले युवक भाग निकले। वह किसी तरह जनवासे में पहुंचा।

चाकू लगने से उसकी आंत बाहर आ गई थी। जिसे किसी तरह कपड़े से बांधने के बाद लोग उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए भागे। यहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया। घायल सुरेंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गंाव के कुछ लोगों से उसका विवाद चला आ रहा है। उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। विरोधी लोगों ने अपने रिश्तेदारों से उस पर हमला कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें