फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से लखनऊ के लिए जल्द शुरू होगी एसी बस सेवा : दयाशंकर

विज्ञापन
गोंडे में राज्यमंत्री दया शंकर सिंह का स्वागत करते भाजयुमों के काशी क्षेत्र पूर्व महामंत्री वरू - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह की मां के निधन पर संवेदना जताने के बाद करमाही से लौट रहे प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह का गोड़े गांव में भाजयुमो काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री वरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिले की परिवहन व्यवस्था के बारे में विस्तार से अवगत कराया। यात्रियों की समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि परिवहन व्यवस्था में तेजी से बदलाव हो रहा है। प्रतापगढ़ भी इससे अछूता नहीं रहेगा। जिले से लखनऊ के लिए जल्द एसी बस का संचालन शुरू होगा। इसके अलावा बसों में जीपीएस लगाए जाएंगे। जिससे यात्रियों को बसों की लोकेशन मिल सके। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा को लेकर सरकार कटिबद्ध है। जिन रूटों पर बसें नहीं हैं, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही उन रूट पर भी बसों का संचालन शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों से विपक्षियों में बौखलाहट साफ देखी जा रही है। उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है। आजमगढ़ व रामपुर में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत इसे साबित करने के लिए काफी है। सपा, बसपा व कांग्रेस कहीं और अपना ठौर तलाशें।
विज्ञापन

भाजयुमो काशी क्षेत्र के पूर्व महामंत्री वरुण प्रताप सिंह ने उनके साथ रहे राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु को बुके भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह, अवनीश सिंह, नीतिश श्रीवास्तव, अर्जुन कुमार, अंकित, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें