फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी ने पुतले का कब्जे में लिया, आक्रोशि लोगों को समझाया

विज्ञापन
अंबेडकर चौराहे पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का पुतला फूंकते भाजयुमों कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की कट्टरपंथियों द्वारा की गई निमर्म हत्या को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता के नेतृत्व में अंबेडकर चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि उदयपुर की इस नृशंस घटना की जिम्मेदार गहलोत सरकार है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने करौली दंगे के मुख्य आरोपी को खुला छोड़ा। आरोप लगाया कि टोंक में मौलाना ने हिंदुओं की गर्दन उतारने की धमकी दी। उसके ऊपर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। सरकार चुप्पी साधे रही। उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री इस घटना को हत्याकांड कहते हैं।
जब कोई हत्याकांड का वीडियो बनाता है और उसे वायरल करता है, यह सामान्य विवाद में नहीं होता है। यह हत्याकांड नहीं है, यह सरेआम आतंकी हमला है। हिंदू समाज को आतंकित करने के लिए ऐसी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा इसके लिए पूर्ण रूप से राजस्थान की सरकार जिम्मेदार है। राजस्थान कट्टरपंथियों का अड्डा बनता जा रहा है। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ सिंह रघुवर, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अवनीश पांडेय सूरज, सदर मंडल अध्यक्ष राहुल ओझा, आशुतोष मिश्रा, शिवम् तिवारी, ऋषभ विश्वक़र्मा, पवन गुप्ता, अभिषेक पाल, सूरज गुप्ता, सत्यम तिवारी, जितेंद्र गौड़, शोभित कुमार, विपिन सिंह, संतोष मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।
सीओ सिटी ने कब्जे में लिया पुतला, आक्रोशित लोगों को समझाया
संडवाचंद्रिका। अंतू के बाबूगंज बाजार में उदयपुर में युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की घटना से आक्रोशित लोगों प्रदर्शन किया। लोग राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फूंकने की तैयारी में थे। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सिटी अभय पांडेय ने पुतले को कब्जे में लेने के बाद लोगों को समझाकर शांत कराया। क्षेत्रीय लोगों ने राजस्थान की गहलोत सरकार पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें