फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: ट्रक की टक्कर से मिक्सर मशीन सवार मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर जगतपुर मोड़ पर मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रक की टक्कर से मिक्सर मशीन पर सवार मजदूर राकेश पटेल की मौत हो गई। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उसकी मौत से परिजन सदमे में हैं।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के मसौली निवासी राकेश पटेल (38) मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। मंगलवार सुबह घर से मजदूरी के लिए निकला। वह मकान का लेंटर डालने वाली मिक्सर मशीन पर बैठकर जौनपुर के जमालपुर की ओर जा रहा था।
जगतपुर मोड़ के पास बादशाहपुर से आ रहे ट्रक और सामने से आ रहे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गई। इससे राकेश नीचे गिर गया और मिक्सर मशीन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। आननफानन उसे गौरा अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां से प्रयागराज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए। हालांकि सूचना मिलने पर शाम को पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। मृतक राकेश के दो बेटे व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें