फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सांड़ से टकरा कर बाइक सवार की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चचेरे भाई के साथ मामा के घर जा रहा बाइक सवार युवक सांड़ से टकरा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि भाई घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

महेशगंज क्षेत्र के मालाधर गांव निवासी महेंद्र उर्फ सोनल (18) अपने चचेरे भाई 19 वर्षीय शान यादव के साथ बाइक से सोमवार रात मामा सोनू यादव के घर कुंडा के पिंगरी जा रहा था। ताजपुर स्थित साधन सहकारी समिति के पास सड़क पर बैठे सांड़ से उनकी बाइक टकरा गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी कुंडा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक ने महेंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल शान यादव को प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें