शातिर अपराधी अरविंद बिंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके खिलाफ प्रतापगढ़ और जौनपुर में लूट, चोरी, छिनैती आर्म्स एक्ट जैसे लगभग 11 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके कब्जे से 25 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, दो कारतूस खोखा, एक जिंदा कारतूस, और एक बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की गई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एटीएल ग्राउंड के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक शातिर अपराधी से पुलिस और स्वाट टीम की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शातिर अपराधी अरविंद बिंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके खिलाफ प्रतापगढ़ और जौनपुर में लूट, चोरी, छिनैती आर्म्स एक्ट जैसे लगभग 11 अभियोग पंजीकृत हैं। इसके कब्जे से 25 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, दो कारतूस खोखा, एक जिंदा कारतूस, और एक बिना नंबर की मोटर साइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन
एटीएल ग्राउंड के पास चेकिंग के शातिर बदमाश अरविंद बिंद पुत्र रामनरायन बिंद निवासी ग्राम देनवा दुबौली थाना पट्टी, प्रतापगढ़ की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में अरविंद के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी ने थाना कोतवाली देहात व थाना रानीगंज क्षेत्र में हुई लूट की घटना को कुबूल किया है।