कोतवाली देहात की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 बाइक चोरों को धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें, स्कूटी और ई-रिक्शे की बैट्री बरामद की।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश सिंह ने बुधवार को बताया कि शहर से बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थी। कोतवाली देहात की पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोरी की घटना में शामिल गिरोह को पकड़ लिया।
उनके पास से अलग-अलग स्थानों से कुल 9 चोरी की बाइक व एक ई स्कूटी और चार बैट्री बरामद हुई। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे मिलकर बाइकों की चोरी करते हैं। बुलेट को शहर से और अपाची को खदेरुआपुर सिटी से चुराया था।
शहर से चुराई अन्य बाइकें भी एक जगह ईंट भट्ठे की आड़ में खड़ी की गई हैं। जिनकी वे बराबर निगरानी भी करते हैं। बुलेट व अपाचे बाइक रानीगंज अजगरा के कबाड़ी बादशाह को बेचने जा रहे थे। कबाड़ी की गोदाम पर दबिश देने पर ई-स्कूटी की चार बैट्री भी बरामद हुई। चोरी की बाइकों को बेचने के लिए घूमकर ग्राहक सेट करते हैं। जो गाड़ी नहीं बिकती। उसके कलपुर्जे खोलकर कबाड़ी बादशाह को देते हैं।
बाइकों व कलपुर्जे से मिलने वाले रुपये से वे अपनी शौक पूरी करते हैं। पुलिस के हाथ लगे बाइक चोर मना का पुरवा निवासी विनय सिंह, दिल्ली के सुल्तानपुर मंगोलपुरी हाल पता घीसा का पुरवा निवासी शुभम सिंह उर्फ नान, घीसा का पुरवा के अमन सिंह, ढेरहना के आदित्य सिंह उर्फ अंकुर उर्फ डेंजर, आकाश बौद्ध, पूरे खुशई के अंकुर सिंह, खूंटाघाट महकनी के जसवंत सिंह, रानीगंज अजगरा के इमरान, बादशाह, प्रयागराज के बहरिया के नेवादा फूलपुर निवासी विपिन सिंह और भुआलपुर डोमीपुर का करन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेजा गया।