फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : दुकान में युवक को काटने वाला कोबरा पकड़ा गया, युवक की हो गई थी मौत

Fri, 29 Sep 2023 05:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

भूपियामऊ चौराहे पर अनुभव तिवारी की किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार को डंगैता गांव निवासी नितिन सिंह (22) किराने की दुकान पर बैठा था। दुकान के अंदर बैठे जहरीले सर्प ने नितिन को काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
कोबरा को पकड़ा गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली के भूपियामऊ में दुकान में युवक को काटने वाले कोबरा को शुक्रवार को पकड़ लिया गया। कोबरा को देखने के लिए ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। दुकान के अंदर से सांप को जिंदा पकड़ा गया। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका।

विज्ञापन

 


 


 

 

भूपियामऊ चौराहे पर अनुभव तिवारी की किराने की दुकान है। बृहस्पतिवार को डंगैता गांव निवासी नितिन सिंह (22) किराने की दुकान पर बैठा था। दुकान के अंदर बैठे जहरीले सर्प ने नितिन को काट लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इससे दहशत फैल गई थी। शुक्रवार को कई लोगों की मदद से सांप को किसी तरह से पकड़ा गया। इसे देखने के लिए दुकान के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें