फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइनी शाखा संचालक से 86 हजार की लूट

विज्ञापन
बाघराय स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में टाइनी शाखा संचालक से लूट की जांच करने पहुंचे ए? - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
बाघराय इलाके में सोमवार को टाइनी शाखा संचालक को रास्ते में तमंचा दिखाकर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया। उसमें 86 हजार रुपये, लैपटॉप के साथ ही अन्य उपकरण व कागजात थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बाघराय थाना क्षेत्र के भाव गांव निवासी जयप्रकाश मिश्र की चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा है। सोमवार को वह बाघराय स्थित बैंक आफ बड़ौदा से रुपये निकालने गया था। बैंक से दोपहर करीब एक बजे वह रुपये बैग में रखकर टाइनी शाखा जाने के निकला। इस दौरान गांव की एक बालिका भी उसकी बाइक पर बैठ गई। रास्ते में मैधार और खेलरहवा के बीच नहर के पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया।
तमंचा सटाकर बैग व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वह खेलरहवा गांव की तरफ भाग निकले। जयप्रकाश ने राहगीर से मोबाइल मांगकर पुलिस को सूचना दी। खबर मिलने पर एएसपी पश्चिमी रोहित मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंचकर नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें