प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुक्रवार को जगह-जगह भाजपाइयों ने कार्यक्रम आयोजित किए। भाजयुमो के रक्तदान शिविर में 71 युवाओँ ने रक्तदान किया। जबकि रानीगंज में विधायक धीरज ओझा की अगुवाई में टीकाकरण के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में प्रेमा देवी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस साहबगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 71 युवाओं ने रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पीएम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उनके जीवन ध्येय की तरह ही 20 दिनों तक सेवा और समर्पण अभियान 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में महामंत्री सुजीत पांडेय, नितेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, विक्रम सिंह, मनोज यादव, अवनीश कुमार, अश्विन शुक्ला, मंत्री कुमुद त्रिपाठी, अंकित नवनग, अंकित सिंह, अर्पित तिवारी, सुनील सरोज, शुभम पांडेय, कोषाध्यक्ष शैलेश कुमार, मीडिया प्रभारी गिरीश गोलू पांडेय आदि मौजूद रहे।
इधर, रानीगंज विधायक अभय कुमार उर्फ धीरज ओझा के नेतृत्व में दुर्गागंज बाजार में मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन कर 250 से अधिक लोगों को टीका लगाया गया। इस मौके पर विधायक धीरज ओझा ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से बिना किसी भेदभाव के देश का विकास हो रहा है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख सत्यम ओझा, विजय कौशल, चिकित्साधीक्षक डॉ. रजनीश प्रियदर्शी, बीपीएम दीपक श्रीवास्तव एवं वसीम, फार्मासिस्ट आरसी शर्मा, एएनएम नीलम, धर्मप्रकाश, सागर शुक्ला, हरदेव पटेल, शक्ति गुप्ता, गुड्डू ओझा, सोनू पांडेय आदि उपस्थित रहे।