फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 27 प्रतिशत बिजली पर बिजली चोरों का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बिजली विभाग की मिलीभगत से बिजली चोरी नहीं रुक रही है। ग्रामीण अंचल की बात छोड़िए शहर में ही 27 फीसदी बिजली चोरी हो रही है, जिसके कारण नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं हर साल इससे विभाग को लाखों रुपये की चपत भी लग रही है।
विज्ञापन

शहर में कुल 28,358 पंजीकृत उपभोक्ता हैं। इसमें 3,500 कामर्शियल कनेक्शन है। शहर को 11 मिलियन यूनिट बिजली मिलती है। मगर, इसके बाद भी शहर में विद्युत आपूर्ति खस्ताहाल है। दरअसल, इसकी मुख्य वजह कटियामारी है। शहर के जेलरोड फीडर, कादीपुर फीडर, रूपापुर शहरी इलाके में आते है, जहां बिजली चोरी अधिक है। इसके अलावा चिलबिला बाजार में भी बिजली चोरी अधिक होती है। दिन हो या रात शहर में सड़कों के किनारे लगी दुकानों में बिजली कटियामारी से ही जल रही है। अधिकांश दुकानें ऐसी है जहां हीटर का भी इस्तेमाल हो रहा है।
विभागीय आंकड़ों पर जाएं तो शहर में 27 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। 11 मिलियन यूनिट बिजली में से 3 मिलियन यूनिट बिजली चोरी हो रही है। विभाग को इससे लाखों की चपत लग रही है। एसडीओ बाबागंज अजीत कुमार यादव ने बताया कि लाइन लॉस को लेकर विभाग गंभीर है। बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

4500 हजार बड़े बकाएदारों की गुल होगी बिजली
शहर में साढ़े चार हजार बड़े बकाएदार हैं जो 32 करोड़ बिजली का बिल दबाकर बैठे। लाख प्रयास के बाद भी वह बिल जमा करने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। विभाग अब उनकी बत्ती गुल करने के लिए तैयारी में है। अब तक लगभग 100 बड़े बकाएदारों की बिजली गुल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें