फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: आग लगने से 25 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

Thu, 06 Apr 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों के बीच झूलते बिजली के पुराने जर्जर तार किसानों की फसलों के लिए खतरे का सबब बन रहे हैं। बुधवार को अलग-अलग स्थानों में बिजली के तार से निकली चिंगारी से लगी आग से जिले में 25 बीघे से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

आसपुर देवसरा संवाददाता के अनुसार कुशवाहा और जहानाबाद गांव के त्रिभुवननाथ पांडेय, छोटेलाल पांडेय के गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे त्रिभुवन सिंह, अगरदी सिंह, नन्हें सिंह , तेज बहादुर सिंह, प्यारे सिंह, शिव बहादुर सिंह, गुड्डू सिंह, रामसुख पांडेय की फसल जलकर राख हो गई। यहां गेहूं की करीब 10 बीघा फसल को नुकसान पहुंचा। सूचना पर हल्का लेखपाल जांच करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
कुंडा संवाददाता के अनुसार संग्रामगढ़ निवासी अशर्फीलाल अग्रहरि ने गेहूं और सरसों की फसल को मड़ाई करने के लिए घर के बगल रखा था। बुधवार दोपहर घर के बगल रखी फसल में अचानक आग लग गई। आग ने फसल के साथ बगल में रखी गुमटी को भी चपे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परियावां संवाददाता के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई। बिजली की चिंगारी ने गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। आसपास के लोगों ने सबमर्सिबल चालू कर घंटों बाद आग पर काबू पाया। बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त करने के लिए कई बार लोगों ने शिकायत की थी लेकिन ठीक नहीं किया गया।
विज्ञापन

पट्टी संवाददाता के अनुसार पीठापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पीआरडी का जवान है। बुधवार को उसकी गेहूं की खेत में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें