फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने कमरे में लगाई आग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने कमरे में बंद होकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। घर से धुआं उठते देख बाहर मां से बात कर रहा पति पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसा और किसी तरह से आग बुझाई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को बाघराय सीएचसी ले जाया गया। वहां से डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सरायइंद्रावत नई बाजारगंज निवासी मुर्तजा राइन रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। गुरुवार को वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नजमाबानो (28) पैसा निकालने के लिए बैंक गई हुई थी दोपहर बाद दोनों के बीच कुछ बात हुई। इसके बाद उसकी पत्नी नजमा नाराज होकर अपने कमरे में गई और स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीखपुकार और घर से धुआं निकलते देख बाहर मां से बात कर रहे मुर्तजा ने दरवाजा खोलने का प्रयत्न किया, लेकिन अंदर से बंद था। इस पर उसने पीछे की दीवार तोड़ दी और अंदर घुसकर उसकी आग बुझाई। इसमें उसके हाथ भी जल गए। ग्रामीणों की मदद से महिला को बाघराय सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उसे रेफर कर दिया गया। इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। महिला की एक पांच वर्ष की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें