प्रतापगढ़। जिले में शुक्रवार को 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 98 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम 79 मरीजों को होम आइसोलेट कर उपचार कर रही है।
शुक्रवार को 2194 महिला एंव पुरुषों की जांच में 15 नए मरीज मिले। सभी मरीजों से संपर्क कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें होम आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को महिला अस्पताल, पीएचसी सुखपाल नगर, मानधाता, कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज सीएचसी सहित निर्धारित टीकाकरण केंद्रों पर 15 से 18 की आयु के कुल 1097 लोगों का टीकाकरण किया। 1141 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। 18 वर्ष से अधिक उम्र के 32181 लोगों का टीकाकरण किया गया।