फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के बारह प्रत्याशियों के खारिज हुए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। बुधवार को जांच के बाद 12 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए। सबसे अधिक सदर विधानसभा में आठ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी के रुप में नामांकन करने वाले अनिल प्रताप सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनका पर्चा वैध घोषित हुआ है। कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में सभी नामांकन पत्र वैध मिले हैं।
विज्ञापन

जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करने वाले प्रत्याशियों के पर्चों की जांच बुधवार को देर शाम तक होती रही। कुंडा और बाबागंज विधानसभा में सभी पर्चे वैध मिले हैं। जबकि पांच विधानसभाओं में बारह प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। सबसे अधिक सदर विधानसभा में आठ प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किए गए हैं। इनमें रामजी, महेश प्रजापति, माजिदा, शिवराम, प्रमेंद्र मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, धीरेंद्र गौर, आलोक कुमार पांडेय के नाम शामिल हैं। सदर विधानसभा में पर्चों को खारिज करने का कारण शपथपत्र पूर्ण नहीं होना बताया गया है। हालांकि नामांकन पत्र खारिज होने का कारण प्रत्याशियों की संख्या अधिक होना भी बताया जा रहा है।
दरअसल, सदर विधानसभा से 25 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। अगर सभी प्रत्याशियों का पर्चा वैध हो जाता तो, सभी बूथों पर ईवीएम की दो-दो मशीनें लगानी पड़तीं। आठ प्रत्याशियों का पर्चा खारिज करने और भाजपा प्रत्याशी के रूप में दाखिल अनिल प्रताप सिंह का पर्चा खारिज करने से अब साफ हो गया है कि एक ही ईवीएम मशीन से चुनाव हो जाएगा। रानीगंज विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी हनुमान प्रसाद सरोज, विश्वनाथगंज विधानसभा से आजाद समाज पार्टी से हलीमुद्दीन, पट्टी विधानसभा से अखिलेश कुमार और रामपुर खास विधानसभा से निर्दल प्रत्याशी नरेंद्र यादव के पर्चे खारिज हुए हैं। कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में सभी नामांकन पत्र वैध मिले हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाम वापसी के साथ मिलेगा चुनाव चिह्न
नामांकन करने वाले प्रत्याशियों को शुक्रवार को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक नाम वापस लेने का समय मिलेगा। तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रचार करने का मौका मिलेगा। बृहस्पतिवार को भी जांच का दौर जारी रहेगा। हालांकि सभी विधानसभाओं में बुधवार को ही जांच प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटन के लिए 11 फरवरी की तिथि निश्चित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें