फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवमंदिर से दान पेटिका व घंटा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गड़वारा। नगर कोतवाली के पूरे केशवराय स्थित शिवमंदिर से नशेड़ी रात में दानपेटिका और तीन घंटे चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद घटना को अंजाम देने वाले नशेड़ियों की करतूत मानी। चौकी प्रभारी ने लोगों की आस्था को देखते हुए पांच हजार रुपये पीतल के घंटे के लिए पुजारी को दिए हैं।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पूरे केशवराय में पुराना शिवमंदिर है। बीती रात नशेड़ियों ने मंदिर की दानपेटिका व तीन पीतल के घंटे उड़ा दिए। रविवार की सुबह मंदिर के पुजारी व भक्त दर्शन पूजन करने पहुंचे तो दंग रह गए। चोरों की करतूत देख हर कोई हैरत में पड़ गया। चार साल पहले भी मंदिर में चोरी की वारदात हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहले डायल 100 फिर चिलबिला पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस मंदिर में चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी। हर कोई यह करतूत नशेड़ियों की मान रहा था। चौकी प्रभारी चिलबिला ने मंदिर में पीतल का घंटा लगवाने के लिए पांच हजार रुपये पुजारी को दिए। कुछ देर बाद पीतल का बड़ा घंटा लगाया गया। चौकी प्रभारी ने बताया कि मंदिर में चोरी करने वाले नशेड़ियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें