फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो के भुगतान में अब नहीं होगा गड़बड़झाला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। कांग्रेस महासचिव इरफान अली ने कहा कि इंदिरा गांधी देश को आगे बढ़ाना चाह रही थीं। जिला महासचिव प्रशांत देव शुक्ल ने कहा कि इंदिरा गांधी देश को परमाणु सम्पन्न देश बनाने में कामयाब रहीं। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल को नमन किया। शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने उनके निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर जमुना प्रसाद पांडेय, ओम प्रकाश मिश्र, रमजान अली, बाल गोविंद तिवारी, अब्दुल माबूद, सुरेश शुक्ल, सलीम उल्ला, रामलाल, गप्पू तिवारी, पिंटू सिंह, रमेश पांडेय, रहमान अली, ढनगू यादव, डॉ. रुपेश पांडेय, श्याम शंकर तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ल, मोहरअली, धर्मेन्द्र सिंह, नन्हे मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें