फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की बहाली के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगढ़। अतरसंड गांव के प्रधान की बहाली के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। अफसरों के खिलाफ नारे लगाए। ग्रामीणों का आरोप था कि घपले की आरोपी प्रधान से दस लाख रुपये लेकर बहाल किया गया है।
विज्ञापन


मंगरौरा विकास खंड के अतरसंड गांव की निलंबित प्रधान की बहाली के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप था कि अभी शौचालय का निर्माण भी नहीं किया गया और रिकवरी की धनराशि भी नहीं जमा की गई। इसके बावजूद प्रधान को बहाल कर दिया गया। ग्रामीणों ने बीडीओ और डीएम को उस आदेश को दिखाते हुए सवाल उठाया, जिसमें प्रधान से 23.16 लाख रुपये रिकवरी का नोटिस दिया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि डीडीओ ने पहली बार जांच में जब प्रधान को आरोपी पाया, तो दूसरी बार की जांच में निर्दोष साबित कर दिया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर आरोपी प्रधान को निलंबित नहीं किया गया, तो धरना, प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पप्पू वर्मा, राम अभिलाख यादव, उर्मिला देवी, गायत्री देवी, लालजी, आशमा, राम सजीवन, बृजलाल, राम बरन, विद्या शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें