फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिटिकल बूथों पर तैनात होंगे 100 कंपनी अर्द्घसैनिक बल

विज्ञापन
एटीएल मैदान में पोलिंग पार्टियों की बूथ पर रवानगी का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रविवार को विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए 2813 बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही पीएसी व सिविल पुलिस के 25 हजार जवानों को तैनात किया गया है। 800 क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त अर्द्धसैनिक बल के जवान लगाए गए हैं। सातों विधानसभा क्षेत्रों में 60 टीमें ड्रोन कैमरे के साथ नजर रखेंगी। इसके अलावा 500 पुलिसकर्मी बाडी वार्न कैमरे के साथ लगातार चक्रमण करते हुए शिकायतों की जांच करेंगे।
विज्ञापन

जिले के रामपुर खास, कुंडा, बाबागंज, विश्वनाथगंज, सदर प्रतापगढ़, रानीगंज और पट्टी विधानसभा में कुल 2813 मतदेय स्थल और 1671 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। रामपुर खास में 365, बाबागंज में 373, कुंडा में 400, विश्वनाथगंज में 464, प्रतापगढ़ में 404, पट्टी में 424, और रानीगंज में 383 बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विधानसभाओं को 31 जोन व 217 सेक्टर में बांटा गया है।
संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की कुल संख्या 800 है। इन मतदान केंद्रों पर सौ कंपनी अर्द्धसैनिक बल, 15 हजार पीएसी व पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा 5626 होमगार्ड तैनात होंगे। सातों विधानसभा में बनाए गए सेक्टर के हिसाब से 60 ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन

अफवाहों व शिकायतों की हकीकत का पता लगाने के लिए 500 पुलिसकर्मी बाडी वार्न कैमरे से लैस रहेंगे। छानबीन के बाद अधिकारियों को हकीकत की जानकारी देंगे। यदि झूठी शिकायत मिली तो संबंधित को हिरासत में लेने के साथ ही हवालात की हवा पुलिसकर्मी खिलाएंगे।
विधानसभा चुनाव कराने के लिए सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बल तैनात किए जा रहे हैं। क्रिटिकल बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। सभी मोर्चों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जवान मुस्तैद रहेंगे। ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। झूठी अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर कोई अराजकतत्व मतदान केंद्र गड़बड़ी करेगा सख्त कदम उठाया जाएगा। सतपाल अंतिल, पुलिस अधीक्षक
सीमाओं पर बैरियर लगाकर होगी चेकिंग
जिले की सीमाओं पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोककर चेकिंग की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, जौनपुर की सीमा से लगे मार्गों पर बैरियर लगाए गए हैं। इसके अलावा गांव के रास्तों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें