फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में जिले में कोरोना के जद में आए 9 लोग

विज्ञापन
Corona patients started increasing again, nine people got infected
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मामले फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 24 घंटे के भीतर जिले में एक डॉक्टर समेत नौ लोग कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इनमें 25 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में कोरोना का सिर्फ एक मरीज मिला था। शनिवार को पूरे गौरवारी का 32 वर्षीय युवक, दहिलामऊ का 26 वर्षीय युवक, रानीगंज की महिला, एक किशोरी, मंगापुर की महिला, सिटी के एक चिकित्सक, सदर बाजार के अधेड़, पूरे चिरंजीव के युवक समेत नौ लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इनमें से महज 25 लोग ही होम आइसोलेशन में हैं। उधर, जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि जिले में शनिवार को कोरोना टीकाकरण के लिए 270 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर कुल 13688 लोगों को टीका लगाया गया। 64 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। 2233 किशोरों का भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें