फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh Corona News: कोरोना ने सारे रिकार्ड तोड़े, 53 नए मरीज आए सामने 

Fri, 31 Jul 2020 11:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

शुक्रवार को कोरोना ने जिले में पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। एक दिन में रिकार्ड 53 नए मरीज सामने आए। कोहड़ौर में एक ही परिवार में आठ लोग संक्रमित मिले। पांच और पुलिसकर्मी भी चपेट में आ गए हैं। एक दिन में इतने मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा रहा। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 447 हो गई है। शहर के दहिलामऊ का एक रोडवेज चालक तो चिलबिला में रहने वाला एक संविदा परिचालक भी संक्रमित हो गया है। 

विज्ञापन

prayagraj news - फोटो : prayagraj
फतनपुर थाने में पहले ही नौ पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को एक दरोगा और एक सिपाही की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई। वहीं लालगंज सीओ का हमराही, कोतवाली का मुंशी और सांगीपुर थाने का सिपाही भी संक्रमित  मिला है। दहिलामऊ का एक रोडवेज चालक तो चिलबिला में रहने वाले परिचालक की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़
कोहड़ौर बाजार के एक किराना व्यापारी के परिवार के आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उसकी दुकान पर काम करने वाला शिवपुर गांव का एक युवक भी संक्रमित मिला है। सांगीपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर संचालक, साइकिल का थोक व्यापारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। कुंडा के पुरबियन का पुरवा का अधिवक्ता, प्रेमनगर का युवक और उसी गांव का एक समाजसेवी की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है।

संग्रामगढ़ काजीपुर का पूर्व प्रधान, दिलेरगंज का युवक, फूलताली गांव की दो महिलाएं, एक पुरुष, एक किशोर, एक अधेड़ व एक बालक संक्रमित मिले हैं। संग्रामगढ़ बाजार का एक युवक, पट्टी के बाभनपुर में युवक, रानीगंज विष्णुपुर कला की आशा, दांदूपुर का एक युवक, बैरमपुर सुवंसा की युवती, महिला, बुजुर्ग और दो युवक, बेलखरनाथ श्रीपुर की एक महिला, गहरी गांव का एक बालक और एक बालिका और एक किशोर की रिपोर्ट शुक्रवार को पाजिटिव आई।

मानधाता के परशुरामपुर का युवक, पट्टी के मैनहा की महिला, देल्हपुर मानधाता रामनगर का युवक, पूरे बोधराम मैनहा पट्टी की महिला, सदर बाजार का युवक, डेेरवा की एक महिला और सीएमओ आफिस का एक कर्मचारी भी कोरोना की चपेट में हैं। इनमें से कुछ लोग होम आइसोलेट हो गए हैं तो बाकी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

pratapgarh news - फोटो : प्रतापगढ़

संत अंथोनी से एक मरीज हुआ डिस्चार्ज

शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज में कोविड लेवल वन अस्पताल से शुक्रवार को एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया। इस समय यहां 59 मरीज भर्ती हैं। 

एंबुलेंस के बजाए निजी वाहन से अस्पताल पहुंच रहे मरीज

एंबुलेंस के बजाए अब कोरोना मरीज निजी वाहनों से भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। वह खुद स्वास्थ्य विभाग को फोन कर यह जानकारी दे देते हैं कि उनके घर पर एंबुलेंस न भेजी जाए। ऐसे 21 मरीज सामने आए हैं जो निजी वाहन से अस्पताल पहुंचकर भर्ती हुए। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर इस पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। 

मंडलायुक्त के आने पर कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत की हुई जानकारी 

स्वास्थ्य विभाग अब कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ ही मौत के आंकड़े भी छिपाने लगा है। इसका खुलासा शुक्रवार को हुआ। नगर कोतवाली के चिलबिला के एक डॉक्टर अमेठी में तैनात हैं। उनके घर के बुजुर्ग की पांच दिनों पहले मौत हो गई थी। इसके बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार को मंडलायुक्त आए तो पता चला कि बुजुर्ग की मौत हो गई थी। जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या अब 13 हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें