फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, छीने हथियार

Fri, 31 May 2013 08:30 PM IST
मैनपुरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर से सात मई को बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी की तलाश में पुलिस ने परिजनों के साथ एटा के नगला जमुनी में छापा मारा।
विज्ञापन


गांव में ग्रामीणों ने पुलिस टीम की पिटाई करके रिवाल्वर और राइफलें छीन लीं। यही नहीं पुलिस टीम द्वारा दबोचे गए दो युवकों सहित किशोरी को छुड़ा लिया।

काफी देर बाद छीने गए हथियार लौटा दिए। इसके बाद पुलिस टीम वापस आ गई। टीम ने अधिकारियों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

थाना कोतवाली निवासी एक किशोरी सात मई को गांव से जिला अस्पताल दवा लेने आई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों ने तलाश किया।

तलाश के दौरान पता चला कि एटा के थाना जैथरा के नगला जमुनी निवासी दिनेश, सुनील और फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर का सिवानी निवासी हरिश्चंद्र उसे बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं।

किशोरी के पिता ने तीनों के खिलाफ 11 मई को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी उसकी पुत्री का यौन शोषण करके उसको या तो गायब कर देंगे या मार कर कहीं फेंक देंगे।
विज्ञापन


बताते हैं कि इसी बीच परिवार के लोगों को पता चला कि किशोरी को लेकर आरोपी नगला जमुनी में छिपे हैं। दो दिन पहले मामले की विवेचना कर रहे कोतवाली के एक दरोगा ने किशोरी के परिजनों और दो सिपाहियों को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में नगला जमुनी में छापा मारा।

बताते हैं कि पुलिस टीम ने एक घर में मौजूद किशोरी और दोनों युवकों को दबोच लिया। उनके परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। परिवारजनों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस टीम को घेर लिया और पुलिस टीम की पिटाई करके दबोचे गए तीनों लोगों को छुड़ा लिया।

इतना ही नहीं दरोगा की रिवाल्वर और सिपाहियों की राइफलें भी छीन लीं। तब पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से काफी मनुहार की तो उन्होंने दोबारा गांव नहीं आने की हिदायत देकर हथियार लौटा दिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस टीम वापस मैनपुरी आ गई। टीम ने इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। सूत्रों की मानें तो घटना के संबंध में पुलिस अभिलेखों में तस्करा डाला गया है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस तरह की किसी भी घटना से इनकार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें