फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ को ट्रेन के एसी कोच से उतारा

Mon, 19 Aug 2013 03:01 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ को सोमवार तड़के पुलिस ने कानुपर में ट्रेन से जबरन उतार लिया। आदित्यानाथ कुशीनगर एक्सप्रेस से झांसी जा रहे थे।
विज्ञापन


कुशीनगर एक्सप्रेस के कानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही एसी कोच में सवार योगी को एडीएम सिटी और एसपी की मौजूदगी में ट्रेन से उतार लिया गया। बाद में कानपुर पुलिस ने योगी आदित्यनाथ को उन्नाव प्रशासन के हवाले कर दिया।

हांलाकि पुलिस ने गोरखपुर सांसद योगी के झांसी न जाने देने का कोई साफ कारण नहीं दिया है। सांसद को बस यह बताया गया है कि उनके झांसी जाने से माहौल बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


योगी झांसी स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। उन्हें हिरासत में लेने की पहले से ही तैयारी की गई थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

आदित्यनाथ को उतारने के दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। कुछ देर बाद उन्हें मनाकर उतार लिया गया। स्टेशन पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहस भी हुई।
विज्ञापन


इस स्थिति में स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें