फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: दो शव मिलने से सनसनी, एक की हुई पहचान, दूसरे की शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 15 Nov 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
जंगल में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा और कांठ के जंगलों में दो अज्ञात शव मिले हैं। ठाकुरद्वारा में मिला शव पूरी तरह गल चुका है वहीं कांठ में मिला शव ठीक अवस्था में है। 

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में कमलापुरी गांव स्थित बाग में मिले शव की पहचान काशीपुर के स्कूल में तैनात अध्यापक हेतराम (52) के रूप में हुई है। हतराम का शव पेड़ के पास मिला, वह 30 अक्टूबर से थे लापता। वह मूलरूप से बिलारी के रहने वाले थे, आज बाग में चौकीदार हरिप्रकाश गया तो उसने शव को देखकर लोगों को बताया।
विज्ञापन


वहीं कांठ के गांव डेहरा में बिजनौर हाइवे किनारे एक 42 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। इस शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। गुरुवार सुबह खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने शव देखा। प्रधानपति सुरेंद्र सिंह ने आधा किलोमीटर दूर स्थित पुलिस चौकी पर आकर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। लेकिन पुलिस को शव के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला जिससे शव की शिनाख्त हो पाती। मृतक गहरे गुलाबी रंग की शर्ट और पैंट पहनी थी। मृतक के शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें