फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे समुदाय के युवकों पर मारपीट, घेराबंदी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य पर दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन


पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में दूसरे समुदाय के युवकों पर युवक के साथ मारपीट और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम सिमरिया अनूप निवासी गुरसेवक ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 23 मई की शाम करीब छह बजे वह यशवंतरी देवी मंदिर मैदान में खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान मुस्तकीम पुत्र अक्सर अली, फैसल निवासी मोहल्ला तकिया, मोहतसिम, मोती, जुनैद समेत अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।धक्का-मुक्की के दौरान उसकी पगड़ी उतरकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद आरोपी रात करीब नौ बजे फिर उसे रास्ते में घेरने का प्रयास किया। वह किसी तरह वह जान बचाकर मौके से भाग निकला। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें