फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: विधायक ने मुख्यमंंत्री से भेंट कर रखीं क्षेत्र की समस्याएं

विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले पूरनपुर विधायक बाबूराम -स्वयं
विज्ञापन
गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल, गन्ना कृषक महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने की मांग
विज्ञापन

पूरनपुर। विधायक बाबूराम पासवान ने लखनऊ में मुख्यमंत्री से भेंट कर नगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल कराने, एक करोड़ रुपये महाविद्यालय को गन्ना विभाग से दिलाने, गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन स्थल घोषित कराने आदि की मांग की। मांगों को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपे।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याएं बताईं। साथ ही गोमती उद्गम स्थल को पर्यटक स्थल घोषित कराने की मांग की। कहा कि चूका और गोमती उद्गम स्थल पास होने से विदेशी पर्यटक भी आते हैं। मुख्यमंत्री को दिए पत्र में नगर के गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए पूर्व में मांगे गए पांच करोड़ रुपये निर्देश के बाद भी न मिलने का हवाला देकर महाविद्यालय के लिए वेतन मद के लिए गन्ना विभाग से एक करोड़ रुपये दिलाने की मांग की। साथ ही गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय को अनुदान की सूची में शामिल करने को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा के पास औपचारिकताएं पूरी होने के बाद लंबित पत्रावली का निस्तारण कराकर अनुदान की सूची मेंं शामिल कराने, हजारा थाना के गांव कबीरगंज में 75 साल से 600 परिवारों की ओर से जेड ए की जमीन को नान जेड ए में शामिल कराकर किसानों को संक्रमणीय भूमिधरी का अधिकार दिलाने, वर्ष 1976 में संत विनोबा भावे की ओर से भूदान की जमीन पर किसानों को भूमिधरी का अधिकार दिलाने, गोमती नदी की अविरल धारा बहाने को सिंचाई विभाग से पानी दिलाने की मांग की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें