फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट में मुनीर अनवर ने किया टॉप

विज्ञापन
मुनीर अनवर - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। 20 दिन पहले कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए आयोजित कराई गई परीक्षा यूपी-कैटेट (उप्र कम्बाइंड एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी एंट्रेंस टेस्ट) में पीलीभीत के रहने वाले मुनीर अनवर ने यूपी में टॉप किया है। टॉप करने के बाद परिवार वालों में खुशी का माहौल है। वहीं, मुनीर ने इस मुकाम को हासिल करने का श्रेय अपने परिवार और कठिन परिश्रम को दिया है। उनका कहना है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। इधर, परिवार वालों ने बेटे की जीत पर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

बरखेड़ा कस्बे के रहने वाले मुनीर अनवर ने बताया कि उन्होंने बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से वर्ष 2013 में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद यहीं से ही 2015 में पीसीएम से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद से वह कानपुर चले गए। जहां उन्होंने बीएससी जेडबीसी से की थी। अब वह नीट की तैयारी कर रहे है। उनका उद्देश्य है कि वह नीट पास करने के बाद एमबीबीएस करें। इसके लिए वह रात दिन तैयारी में जुटे हुए हैें।
इसी बीच कृषि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित यूपी कैटेट की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया। 12 अगस्त को उन्होंने कानपुर में परीक्षा में प्रतिभाग किया। 31 अगस्त को परिणाम घोषित हुआ। जिसमें मुनीर अनवर ने यूपी में टॉप किया। बेटे की जीत की खबर मिलते ही परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार वालों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मां खुशनुदी बेगम ने बताया कि मुनीर के पिता डॉक्टर थे। उनके इंतकाल के बाद बेटे ने डॉक्टर बनने का सपना संजोया। बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें