न्यूरिया/पीलीभीत। शराब के नशे में युवक ने पत्नी की पिटाई की और इसके बाद फंदे पर लटकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। न्यूरिया क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि उनके पति राकेश कुमार उफ गुड्डू श्याम लाल (35) शराब के नशे के आदी थे। आए दिन नशे में धुत होकर झगड़ा करते थे।
मना करने पर मारपीट करते थे। सोमवार की शाम शराब के नशे में घर आए और झगड़ा करने लगे। खाना भी नहीं खाया। रात को किसी समय घर में ही गले में दुपट्टे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब सोकर उठे तो उनका शव घर में ही बल्ली के सहारे लटका मिला।
शव देखते ही चीखपुकार मच गई। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और मामले की सूचना न्यूरिया पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राकेश के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और बूढ़ी मां रहती हैं।