फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दौड़ में विशाल, राहुल, अनिल, जोया और शाजिया ने मारी बाजी

Tue, 11 Nov 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेल महोत्सव में दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी-
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय खेल महोत्सव के दूसरे दिन बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विशाल, 400 मीटर में राहुल, आठ सौ मीटर में अनिल, बालिका वर्ग की दो सौ मीटर में जोया बी, चार सौ मीटर में शाजिया ने बाजी मारी। ट्रैफिक पुलिस ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


महोत्सव के दूसरे दिन की खेल कूद प्रतियोगिताओं का प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ कराया। ट्रैफिक पुलिस के एसआई दिनेश कुमार और उनकी टीम ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसके बाद शुरू हुई प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की दो सौ मीटर दौड़ में विशाल ने पहला, अनिल कुमार ने दूसरा, छोटू यादव ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में राहुल भारद्वाज पहले, अनिल दूसरे, विशाल तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अनिल पहले, राहुल भारद्वाज दूसरे, रोहित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में जोया बी ने पहला, रूबल प्रीत कौर ने दूसरा, शाजिया ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में शाजिया पहले, अंजली सक्सेना दूसरे, जोया तीसरे स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की पावर लिफ्टिंग में डेढ़ क्विंटल वजन उठाकर श्याम बाबू ने पहला, एक क्विंटल 45 किलो वजन उठाकर उपेंद्र ने दूसरा, एक क्विंटल 35 किलो वजन उठाकर सत्यम ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में उमनशी 25 किलो वजन उठा कर पहले, 20 किलोग्राम वजन उठाकर शिल्पी दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल में जय श्री राम टीम ने बाजी मारी। आंबेडकर टीम दूसरे स्थान पर रही। शतरंज प्रतियोगिता में निशांत शर्मा पहले, सिद्धार्थ दूसरे और कृष्णराज जौहरी तीसरे स्थान पर रहे। दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. रंजना सिंह, डॉ. जयनारायण, अंकित गुप्ता रही। कमेंट्री डॉ. रजिया शकील और सुरेंद्र मौर्य, सोनू, अनूप शुक्ला ने की। इस दौरान डॉ. वीके शर्मा, डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अरविंद दीक्षित, डॉ. अर्निका दीक्षित, डॉ. सौरभ, शाहिद अहमद, तहमीना शमसी, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें