फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किशोरी को घर से ले जाकर किया दुष्कर्म, रात में छोड़ने आया तो परिजनों ने दबोचा; किया ये हाल

Sun, 10 Dec 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत

सार

युवक गांव की किशोरी को रात में अपने घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। जब किशोरी को लेकर दोबारा उसके घर पहुंचा तो उसे परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह किशोरी को लेकर दोबारा उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने उसकी घेरकर पिटाई कर दी। वह किसी तरह बचकर वहां से भागा। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

 
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री शुक्रवार शाम घर पर थी। रात होने पर गांव का ही एक युवक घर पहुंचा और किशोरी को बहलाकर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को घर छोड़ने पहुंचा तो शक होने पर परिजनों ने युवक को दबोच लिया।

गुस्साए परिजनों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण ने बीचबचाव कराया। इस दौरान मौका देख आरोपी फरार हो गया। एसओ अचल कुमार ने बताया कि गांव निवासी आरोपी अरुण को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें